Nora Fatehi की भी बदली चाल, लोग बोले- बन गई हैं सस्ती मलाइका
नोरा फतेही (Nora Fatehi) की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ रही है। ऐसे में उन पर हर वक्त कैमरे यानी मीडिया की नजर बनी रहती है। एक्ट्रेस का अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से कर रहे हैं।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने ग्लैमरस अंदाज और शानदार डांस के लिए घर-घर में जानी जाती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक लोग उनके दीवाने हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी कई लोगों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट है। जहां लोग नोरा के अंदाज के दीवाने हैं तो वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं।
स्वैग में दिखीं नोरा
हाल में ही नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया। नोरा फतेही को एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस बिंदास अंदाज और स्वैग में नजर आ रही हैं। उन्होंने बड़े-बड़े सन ग्लासेज के साथ स्पोर्ट्स गियर कैरी किए हैं। उन्हें हाथ में कॉफी लिए चलते देखा जा सकता है। नोरा की अदाएं ऐसी हैं, मानो वो सड़क पर नहीं किसी रैंप पर चल रही हों।
नोरा की हुई मलाइका से तुलना
ट्रेंडिंग हो गई थी मलाइका की चाल
बता दें, कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा भी अपनी चाल को लेकर चर्चा में थीं। लोगों ने उनकी चाल को डट वॉक यानी बत्तख जैसी चाल कह दिया था। मलाइका ने अपने एक स्टैड अप कॉमेडी शो में भी अपनी चाल का खुद मजाक उड़ाया था। यही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी चाल ट्रेंडिग भी रही और कई इन्फ्लुएंसर्स ने उनके जैसे चलने के वीडियो भी बनाए। मलाइका की चाल के बाद अब लोग नोरा की चाल पर भी कमेंट्स आ रहे हैं।

Post a Comment