'जलेगी भी तेरी बाप की', हनुमान के मुख ये डायलॉग सुन टेढ़ी हुई 'लक्ष्मण' की भौंहें, 'आदिपुरुष' को बताया शर्मनाक

 स्रोत - NEWS18 हिंदी, लेखकः राधा शर्मा



Sunil Lahri reacts on Adipurush- 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद गलत वजहों से चर्चा में आ गई है. दर्शक फिल्म के कुछ संवाद को बेहद ही घटिया और सड़कछाप बता रहे हैं. प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही लेकिन फिल्म देखते हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर फैंस डायरेक्टर ओम राउत राइटर मनोज मुन्तशिर की जमकर आलोचना कर रहे हैं. इस लिस्ट में रामानंद सागर के क्लासिक सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी शामिल हैं.

नई दिल्ली. रामायण महाकाव्य पर आधारित ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया था. पहले प्रभाष, कृति सेनन और सैफ अली खान के लुक को लेकर काफी विवाद हुआ. अब रिलीज होने के बाद इसके डायलॉग्स को लेकर दर्शकों में रोष छाया हुआ है. डायरेक्टर ओम राउत और राइटर मनोज मुन्तशिर फैंस के निशाने पर हैं. फिल्म के कुछ डायलॉग्स बेहद सड़कछाप हैं जिन्हें दैवीय किरदारों के श्रीमुख से सुनना फैंस को रास नहीं आ रहा है. इसके घटिया डॉयलॉग्स की निंदा रामायण फेम सुनील लहरी ने भी की है.

1990 के दशक में रामानंद सागर की ‘रामायण’ दर्शकों को दिलों-दिमाग में छाई हुई थी. इसके किरदार आज भी लोगों के जेहन में है. उस दौर में यह आलम था कि लोग रामायण सीरियल देखने से पहले टीवी रुम में जूता-चप्पल उतार कर जाते थे और पहले धूप-अगरबत्ती दिखाते थे. ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी उस समय घर-घर फेमस हो गए.

‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स पर सुनील लहरी भी भड़क उठे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के डायलॉग्स की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये बेहद शर्मनाक है.

सुनील लहरी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कहते हैं फिल्म आदिपुरुष रामायण को ध्यान में रख कर बनाई गई है अगर यह सच है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग बहुत शर्मनाक है.”


Blogger द्वारा संचालित.