8 साउथ सुपरस्टार्स, लगा है 3000 करोड़ का दांव, 2023-24 में चलेगी आंधी, बॉलीवुड को बनाना होगा बड़ा गेम प्लान

source -    NEWS18

South upcoming big budget movies, budget is over 3000 crores: साउथ के बड़े सितारों की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच खासा क्रेज रहता है. रिलीज से पहले ही इनकी फिल्मों को लेकर चर्चा बनी रहती है. साल 2023 और 2024 में भी साउथ के कई बड़े कलाकारों की फिल्में आएंगी. इन फिल्मों पर करोड़ों का दांव लगा हुआ है. आइए, 8 कलाकारों की फिल्मों पर बात करते हैं, जिन पर करीब 3000 करोड़ रुपया लगा हुआ है. ऐसे में बॉलीवुड को इस आंधी से बचने के लिए बड़ा गेम प्लान बनाना होगा.



साउथ के सभी बड़े सितारों की आने वाले दिनों में खास फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज है. ऐसे में बॉलीवुड को साउथ के इन सुपरस्टार्स के सामने टिके रहने के लिए बड़ा प्लान बनाना होगा.
1.


प्रभास का नाम इस लिस्ट में जरूरी है. 'बाहुबली' एक्टर की एक या दो नहीं बल्कि तीन फिल्में लाइन में हैं. सबसे पहले 'आदिपुरुष' आएगी, जिसका बजट 700 करोड़ रुपये है. इसके बाद 2023 में ही 'सालार' आएगी, जो 250 करोड़ के बजट में बनी है. वहीं, 2024 में 'प्रोजेक्ट के' आएगी, जिसका बजट 500 करोड़ है.

2.



अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: दि राइज' के सीक्वल 'पुष्पा: दि रूल' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सुकुमार निर्देशित इस फिल्म का कुल बजट 450 करोड़ रुपये से ज्यादा है. फिल्म इसी साल दिसम्बर में रिलीज होने जा रही है.

3.




रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के थलाइवा हैं, उनकी हर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है. इस कड़ी में इस साल 10 अगस्त को उनकी फिल्म 'जेलर' आ रही है, जिसका बजट 200 करोड़ रुपये है. इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन ने किया है.

4.

अपनी फिल्म 'विक्रम' से सभी को प्रभावित करने वाले कमल हासन 'इंडियन 2' में बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आएंगे. इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है.

5.

साउथ फिल्मों में सूर्या की फिल्में बेहद पसंद की जाती हैं. सूर्या जल्द ही फिल्म 'कंगुवा' में नजर आएंगे. इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये हैं और इसे शिवा ने निर्देशित किया है. फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी.

6.

साउथ के थालापति विजय की फिल्में रिलीज से पहले ही आधी हिट हो जाती हैं. इस कड़ी में इस साल 19 अक्टूबर को उनकी फिल्म 'लियो' आने वाली है. इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये है.

7.


'पीएस2' में अपनी अदाकारी से प्रभावित करने वाले चियान विक्रम अब फिल्म 'थंगालन' में नजर आएंगे. इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है.

8.

इस लिस्ट ​में जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' भी शामिल है. जाह्नवी कपूर इस फिल्म के जरिए साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं और इसका बजट 300 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है. फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी.















Blogger द्वारा संचालित.