NEWS18हिंदी, लेखिका - नेहा चौहान
Shah Rukh Khan's 'Jawan' Teaser New Records in 24 hours: शाहरुख खान की 'जवान' के प्रीव्यू ने 24 घंटे के अंदर ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. व्यूज के मामले में यह टॉप पर पहुंच गई है. फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को 'एमआई7' के साथ जारी होगा.
मुंबई - Jawan Teaser Marks New Record: साउथ हो या बॉलीवुड, इस समय यदि किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है ‘जवान’ (Jawan). शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का टीजर हाल ही जारी हुआ है और यह सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है. शाहरुख के डिफरेंट लुक से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट तक पर चर्चा बनी हुई है. अब इस कड़ी में शाहरुख के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. एटली कुमार निर्देशित फिल्म ‘जवान’ के टीजर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और इसकी जानकारी खुद शाहरुख खान ने दी है.
शाहरुख खान साल की शुरुआत में फिल्म ‘पठान’ लेकर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. अब शाहरुख फिल्म ‘जवान’ लेकर आ रहे हैं और इसे लेकर भी फैंस के बीच खासा क्रेज है. एटली कुमार निर्देशित यह फिल्म 7 सितम्बर को रिलीज होगी. इससे पहले हाल ही फिल्म का प्रीव्यू जारी किया गया था और इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. टीजर को 24 घंटे में ही रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल गए हैं.
बन गई पहली भारतीय फिल्म
शाहरुख खान की इस फिल्म की झलक देखने के लिए फैंस में उत्साह नजर आया. शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ को सभी प्लेटफॉर्म पर मिलाकर 24 घंटे में 112 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह शाहरुख के नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया है. खबरों के अनुसार, यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसे 24 घंटे में इतने व्यूज मिले हैं. फिल्म के प्रीव्यू में शाहरुख खान का अलग अंदाज लोगों को लुभा रहा है. प्रीव्यू में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा आदि की झलक देखने को मिली थी.
फिल्म जवान 220 करोड़ के बजट में बनी है और माना जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कल 12 जुलाई को टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के साथ जारी किया जाएगा.
Post a Comment