WC हार के बाद फिर Payal Ghosh ने किया पोस्ट, कहा-'Love always...', लोग बोले-'शमी भाई भाभी मिल गई है'
स्त्रोत - न्यूज़18 हिन्दी, लेखिका - नेहा चौहान
Payal Ghosh Viral Post: मोहम्मद शमी को लेकर पत्नी हसनी जहां के कमेंट के बाद अब साउथ एक्ट्रेस पायल घोष ने एक बार फिर नया पोस्ट किया है. पायल ने टीम इंडिया हौसला बढ़ाया है और उनका प्यार देखकर लोग शमी भाई को याद कर रहे हैं.
मुंबई - ‘शमी तुम अपनी अंग्रेजी सुधार लो मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं’. यह पोस्ट करके साउथ की 34 साल की एक्ट्र्रेस पायल घोष सुर्खियों में आ गई थी. पायल ने खुलेआम क्रिकेटर मोहम्मद शमी को शादी का प्रस्ताव दिया था. विश्वकप 2023 में बॉलर मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने अपने खेल से सभी को को प्रभावित किया. ऐसे में जब पायल ने शमी को शादी का प्रपोजल दिया तो इस पर सभी चर्चा करने लगे थे. विश्वकप में भारत की हार के बाद पायल ने एक बार फिर पोस्ट किया है और टीम इंडिया को सपोर्ट किया है.
पायल घोष ने जब सशर्त मोहम्मद शमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था तो इस पर शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी कमेंट किया था. हसीन जहां का कहना था ‘ये चीजें फेमस हस्तियों के साथ होती ही रहती हैं. ये तो बहुत ही सामान्य सी बात है. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती.’ अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर पायल का नया पोस्ट वायरल हो रहा है.
नेटीजंस बन गए मैच मेकर
पायल घोष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें लिखा है, ‘पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया आपने बहुत बेहतर खेला. बस, आज हमारा दिन नहीं था और बदकिस्मती से यह फाइनल था. स्प्रिट हाई रखिए हम नेक्स्ट टाइम करेंगे. लव ऑलवेज मैन इन ब्लू’. पायल की इस पोस्ट पर कुछ फैंस ने भारत की हार पर दुख जताया. वहीं, कुछ यूजर्स ‘शमी शमी’ पोस्ट करने लगे. एक यूजर का कहना था, ‘आपका शमी के लिए मैरिज प्रपोजल क्या अब भी ओपन है?’. एक ने कहा, ‘शादी कर लो शमी भाई’. एक ने लिखा, ‘भाभी मिल गई शमी भाई.’


Post a Comment