Nora Fatehi Deepfake Video: अब बनाया गया नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं शॉक्ड हूं'

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - शशिकांत मिश्रा 



Nora Fatehi Deepfake Case: रश्मिका मंदाना, काजोल, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ सहित तमाम एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो वायरल के बाद अब नोरा फतेही का वीडियो सामने आया है। नोरा फतेही ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।






एआई(AI) की मदद से डीपफेक वीडियो बनाने के मामले रुक नहीं रहे हैं। रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, काजोल के बाद एक और एक्ट्रेस डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं। अब लेटेस्ट केस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का है। दरअसल, नोरा फतेही का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि वह ये वीडियो देखकर हैरान हैं। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो बनाने का मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने आज ही आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसी बीच नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है।




नोरा फतेही ने लोगों को किया सावधान!

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नोरा फतेही ने बताया है, 'मैं शॉक्ड हूं। ये मैं नहीं हूं।' दरअसल, नोरा फतेही की पोस्ट में दिख रहा है कि नोरा फतेही प्रोडक्ट का विज्ञापन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, नोरा फतेही के के चेहरे का इस्तेमाल कर एक डीपफेक वीडियो बनाया गया है जो वायरल हो रहा है। फिलहाल, नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को बता दिया है कि ये फर्जी वीडियो है। वहीं, नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।





रश्मिका का वीडियो बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बताते चलें कि साल 2023 के नवंबर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था तब ये पहला मामला था। रश्मिका मंदाना का डीपफेक वाले वीडियो में जो लड़की थी वह ब्रिटिश-इंडियन इन्फ्ल्यूंसर जारा पटेल थी। आरोपी ने जारा पटेल के बॉडी पर रश्मिका मंदाना का फेस लगा दिया था। दिल्ली पुलिस ने रश्मिका मंदाना का डीपफेक बनाने वाले मुख्य आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिसंबर में चार आरोपियों को पकड़ा गया था लेकिन मुख्य आरोपी की पुलिस की पकड़ से बाहर था। 

Blogger द्वारा संचालित.