Pushpa 2 Release Date: 15 अगस्त को नहीं इस डेट को आएगी 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन ने किया कन्फर्म

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - शशिकांत मिश्रा 






Pushpa 2 New Release Date: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म का नया पोस्टर कर इसकी रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है।


साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का क्लैश कई फिल्मों को साथ होने वाला था। इसके बाद खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट में बदलाव किया जाएगा। अब फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट बदल दी गई है और नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिल्म की रिलीज डेट बताई है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।



 

फिल्म 'पुष्पा 2' की नई रिलीज डेट आउट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' साल 2021 के दिसंबर में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म 'पुष्पा' को देखने के बाद से ही लोग इसके दूसरे पार्टी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने भी फिल्म के सीक्वल को बनाने का विचार किया और अब साल 2024 में 'पुष्पा 2' रिलीज होगी। हालांकि, अल्लू अर्जुन की फिल्म की 'पुष्पा 2' की नई रिलीज डेट अनाउंस की गई है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अल्लू अर्जुन ने नई रिलीज डेट बताई है। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्म 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वह काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अल्लू अर्जुन ने बताया है कि फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताते चलें कि ये फिल्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।


फिल्म 'पुष्पा 2' देखने के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

गौरतल है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' किसी ना किसी वजह से डिले हो रही थी। इसके बाद से खबरें आना शुरू हो गया कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन मेकर्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। अब अल्लू अर्जुन ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'पुष्पा 2' आगे बढ़ा दी गई है। इस तरह से अल्लू अर्जुन के फैंस को फिल्म देखने के लिए 4 महीने का और इंतजार करना पड़ेगा।

Blogger द्वारा संचालित.