Kalki 2989AD से Deepika Padukone का नया लुक आउट, इंटेंस दिखीं 'प्रेग्नेंट' एक्ट्रेस, रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट
स्त्रोत - न्यूज़18 हिन्दी, लेखक - रमेश कुमार
दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. उनकी प्रेग्नेंसी के बीच अपकमिंग फिल्म कल्कि '2898 एडी' रिलीज होने जा रही है. इसका ट्रेलर कल यानी 10 जून को रिलीज होगा, लेकिन उससे पहले फिल्म से दीपिका का नया पोस्टर लॉन्च हुआ है.
मुंबई. प्रभास की मच अवेटेड फिल्म कल्कि ‘2898 एडी’ से दीपिका पादुकोण का पोस्टर लॉन्चहुआ है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से एक दिन पहले लॉन्च हुए इस पोस्टर में दीपिका का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है. मेकर्स और दीपिका ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें दीपिका किसी दूर की चीज को घूरती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका भूरे रंग के आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं जबकि बैकग्राउंड में एक डायस्टोपियन शहर दिखाई दे रहा है.
दीपिका पादुकोण ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कल कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही उम्मीद की किरण जगी है.” रणवीर सिंह पोस्टर को सबसे पहले लाइक करने वालों में से थे. इसके साथ ही उन्होंने कमेंट सेक्शन में “बूम स्टनर!” लिखा. ‘कल्कि 2898 AD’ दीपिका की पहली तेलुगु फ़िल्म है. हालांकि यह एक पैन इंडिया फिल्म है.
एक दिन पहले फिल्म से अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर लॉन्च हुआ था. फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन और दिशा पाटनी भी खास रोल में हैं. प्रभास ने हाल में डेडलाइन को दिए इंटरव्यू में, खुलासा किया कि कल्कि ‘2898 एडी’ अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए बनाई गई है.
प्रभास ने कहा, “पूरी फिल्म अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए बनाई गई है. इसलिए यह सबसे ज़्यादा बजट वाली है, और हमारे पास देश के सबसे बेहतरीन कलाकार हैं.” इससे पहले, नाग अश्विन ने खुलासा किया कि फिल्म की टाइमलाइन महाभारत से शुरू होगी. उन्होंने कहा, “फिल्म महाभारत से शुरू होती है और 2898 एडी. में समाप्त होती है. यह समय में 6000 साल तक फैली हुई है.”



Post a Comment