"पुष्पा 2 को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने नई रणनीति अपनाई है, अल्लू अर्जुन की फिल्म को और सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है."
Allu Arjun Movie Latest Update: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है.
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) का काफी बज बना हुआ है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और गाने भी रिलीज हो रहे हैं. इसके बाद से फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं. फैंस अपने पसंदीदा स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उतावले हो रहे हैं. साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक 'पुष्पा 2' को हिट कराने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म के लिए बड़ी प्लानिंग की है. ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए जाते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर नया अपडेट क्या है.
फिल्म 'पुष्पा 2' के स्क्रीन पर आई ये जानकारी
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' मेकर्स ने मुंबई में इवेंट रखा. 'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस इवेंट में फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इवेंट में जानकारी दी गई कि अल्लू अर्जुन की फिल्म को दुनियाभर में 10 हजार नहीं बल्कि 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा.' इस तरह से साल 2024 में 'पुष्पा 2' सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी जो इतने हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी. वहीं, मेकर्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है. बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर यानी शनिवार से शुरू हो जाएगी. इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी.
फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर दुनियाभर में क्रेज
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर क्रेज ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देश में देखा जा रहा है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. बताते चलें कि साल 2021 के दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद से फिल्म के दूसरे पार्ट की डिमांड की जा रही थी. आखिरकार अब फैंस की इच्छा पूरे होने वाली है.
Post a Comment