Bollywood actor Randeep Hooda की फिल्म 'सावरकर' का टीजर रिलीज, एक्टर का लुक देख हो जाएंगे इंप्रेस
रणदीप हुड्डा की फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत रणदीप हुड्डा की आवाज से होती है। फिल्म के टीजर में रणदीप हुड्डा, वीर सावरकर के किरदार में जंजीरों से घिरे दिख रहे हैं। टीजर में बताया गया है कि वीर सावरकर उन क्रांतिकारियों में से एक थे, जिनसे ब्रिटिश साम्राज्य के लोग सबसे ज्यादा डरा करते थे। टीजर में रणदीप कहते हैं, 'मूल्यवान तो लंका भी थी लेकिन जब बात किसी की स्वतंत्रता की हो तो रावण का राज हो या ब्रिटिश राज दहन तो होकर रहेगा।'
कब प्रदर्शित होगी फिल्म ?
आनंद पंडित के प्रोडक्शन की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कंफर्म रिलीज डेट का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। हालांकि, फिल्म के टीजर से साथ बताया गया है कि फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है। टीजर देखने के बाद फैंस को फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे , अमित सियाल और अपिंदरदीप सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने बहुत मेहनत की है और जबरदस्त बॉडी बनाई है। रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों ही उनकी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' रिलीज हुई है। इस सीरीज में रणदीप के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नजर आई हैं।

Post a Comment