Malaika Arora का Photoshoot देख हिलेंगे दिल के तार, Video Viral
मलाइका अरोरा (Malaika Arora) के हुस्न के लाखों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस के फोटोशूट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।
मलाइका अरोरा (Malaika Arora) बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत और फिट हसीनाओं में शुमार हैं। उनकी खूबसूरती और अदाओं की तारीफें करते फैंस नहीं थकते। मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज फैंस का दिल जीतने में हर बार कामयाब होता है। एक फिर एक्ट्रेस का एक किलर फोटोशूट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्टाइलिश है मलाइका का लुक
सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस बेहद हसीन नजर आ रही हैं। मलाइका अरोरा ने सिल्वर कलर की शिमरी पूल ड्रेस कैरी की है। वो ऊपर से नीचे तक पानी से भीगी नजर आ रही हैं। आप वीडियो में उन्हें एक के बाद एक नया पोज देते देख सकते हैं। एक्ट्रेस का ये फोटोशूट बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने किया है। इसकी एक झलक उन्होंने वीडियो के माध्य से फैंस के साथ शेयर की है, जिसे मलाइका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
डब्बू ने किया मलाइका का फोटोशूट
डब्बू रतनानी ने मलाइका का फोटोशूट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शानदार मलाइका'। मलाइका वीडियो में कूदती, बलखाती और पानी से खेलती नजर आ रही हैं। उनकी पानी से भीगी भिखरी जुल्फें चेहरे पर आ रही हैं। वीडियो देखने वाले एक्ट्रेस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अक्सर ग्लैमरस फोटोशूट करती रहती हैं और वो अपने इस ग्लैम अवतार के लिए ही जानी जाती है।
बता दें, मलाइका अरोरा आखिरी बार 'मूविंग विद मलाइका' में नजर आई थीं। इसी शो से उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। ये शो उनकी निजी जिंदगी पर बेस्ड था। इस शो में उनके रियल लाइफ फैमिली मेंबर्स भी दिखाए गए थे। शो में उनकी अपनी मां, बेटे और बहन के साथ बॉन्ड देखने को मिली थी। इसके साथ ही शो में मलाइका का हंसमुख साइड दिखाया गया। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और वो आए दिन सोशल मीडिया पर जिम और योगा सेंटर के बाहर स्पॉट होती हैं।



Post a Comment