KRITI SANON : 18 महीने में 4 बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में, गिरता ही जा रहा है एक्ट्रेस का करियर ग्राफ, अब इन 3 फिल्मों से है आस
नई दिल्ली - Kriti Sanon back to back flop films: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है. ऐसे में देखा जाए तो एक्ट्रेस अपने 9 साल के अब तक के करियर में पहले ही 7 फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं. साल 2022 से अब तक ये उनकी चौथी फ्लॉप फिल्म साबित होने वाली है. कृति सेनन लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनती जा रही हैं. जल्द ही वह तीन और फिल्मों में नजर आने वाली हैं.
कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है. फिल्म की पूरी टीम को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि कृति सेनन की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है. ऐसे में उनके हिस्से में यह चौथी फ्लॉप फिल्म आ जाएगी. बीते 18 महीनों से कृति सेनन लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनती जा रही हैं.
बैक-टू-बैक 4 फ्लॉप फिल्में
बीते कुछ समय से कृति सिर्फ फ्लॉप फिल्मों में ही नजर आ रही हैं. उनकी पिछली फिल्मों की बात करें तो आदिपुरुष से पहले वह कार्तिक आर्यन से साथ फिल्म शहजादा में नजर आई थीं. जो कि सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. बीते साल कृति सेनन वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आई थीं. उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. भेड़िया से पहले कृति सेनन अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर चुकी हैं. उनकी ये फिल्म भी सुपर फ्लॉप साबित हुई थी.
Post a Comment