प्रोडक्शन हाउस से लेकर न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट तक, करोड़ों के कई आलीशान घर, देसी गर्ल ने बना ली तगड़ी संपत्ति
स्त्रोत - NEWS 18 हिंदी | लेखक - के पी वर्मा
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं. वह अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है. 21 सालों देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है जिसमें करोड़ों के घर, लग्जरी कार कलेक्शन और कई प्रॉपर्टीज शामिल हैं.
प्रियंका चोपड़ा पिछले 21 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनकी नेट वर्थ 625 करोड़ रुपये की है. प्रियंका एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं. उन्होंने सिटाडेल वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं. वह एक विज्ञापन में काम करने के लिए 3 करोड़ तक की फीस लेती हैं. अगर वह किसी ब्रैंड को सोशल मीडिया पर एंडोर्स करती हैं, तो एक पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
प्रियंका चोपड़ा ने कई नामी कंपनियों में भी पैसे इनवेस्ट किए हैं. इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम Purple Pebble Pictures है. इस बैनर के तले प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' और मराठी फिल्म वेंटिलेटर को प्रोड्यूस कर चुकी हैं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
देसी गर्ल लग्जरी कारों की बड़ी शौकीन हैं. उनके कलेक्शन में ऑडी, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, मिर्सिडीज, पोर्शे जैसी महंगी कारे हैं. इन कारो की कीमत करोड़ों रुपये में है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
प्रियंका चोपड़ा के मुबई में दो घर हैं जिनकी कीमत 7 करोड़ और 8 करोड़ रुपये है. लॉस एंजिल्स में भी उनका लग्जरी घर है जो 100 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा में न्यूयॉर्क सिटी और गोवा में भी एक-एक घर है, जिनकी मालकिन प्रियंका चोपड़ा हैं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी. साल 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी के पैरेंट्स बने हैं. कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

Post a Comment