ये 8 धांसू फिल्में इसी साल होंगी रिलीज, शाहरुख-सलमान पर भारी पड़ेगा साउथ सुपरस्टार, 'दंगल' और 'पठान' का टूटेगा रिकॉर्ड!

source - News18 हिंदी | 
Written by अभिषेक  नगर  

Upcoming Action Movies 2023 : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से बॉलीवुड के लिए 2023 की शुरुआत अच्छी हो गई थी. फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जान फूंक दी थी. फिल्म 'दंगल' के बाद 'पठान' दूसरी फिल्म थी, जिसकी कमाई ने ट्रेड एनालिस्ट को हैरान कर दिया था, हालांकि साल 2023 के पिटारे में कई शानदार एक्शन फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' और 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती हैं. इस बार भी बॉलीवुड फिल्मों को साउथ फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलेगी. आइए, साल 2023 में रिलीज के लिए तैयार 8 एक्शन मूवीज के बारे में जानते हैं.




नई दिल्ली: अगर आप एक्शन और सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साल 2023 के पिटारे में आपके लिए बहुत कुछ है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में सिनेमाघरों में अपनी पूरी धमक के साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इनमें प्रभास, अल्लू अर्जुन के अलावा शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की बिग बजट फिल्में शामिल हैं. एक बार फिर साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा सकती हैं और 'दंगल' और 'पठान' जैसी हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं.

1.

शाहरुख खान 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म 'पठान' के बाद फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे. यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे सितारे भी हैं.

2.

सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म 'गदर 2' में एक बार फिर तारा सिंह और सकीना के किरदार में नजर आएंगे, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है. (फोटो साभार: Instagram@iamsunnydeol)



3.

रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में एक्शन अवतार में नजर आएंगे जो 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' से टकराएगी. फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल का अहम रोल है.


4.

फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं. यह फिल्म पहले 15 सितंबर को रिलीज होनी थी, पर मेकर्स फिल्म 'जवान' से क्लैश से बचने के लिए इसकी नई रिलीज डेट जारी करेंगे. खबरों की मानें, तो फिल्म इसी साल अक्टूबर, नवंबर या दिसंबर में रिलीज हो सकती है.

5.

प्रभास स्टरार फिल्म 'सालार' इसी साल 28 सितंबर को रिलीज होगी. एक्टर एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

6.

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म 'गणपथ' की रिलीज का इंतजार दर्शक काफी वक्त से कर रहे हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो फिल्म दशहरा त्योहार के मौके पर 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो जाएगी.

7.

सलमान खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं, पर दर्शकों को उनकी फिल्म 'टाइगर 3' से काफी उम्मीदें हैं. मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म दिवाली के मौके पर 10 नवंबर को रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)


8.

दर्शकों को अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है, तो वह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' है जो उनकी पिछली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल है. यह फिल्म साल के आखिर में रिलीज हो सकती है. ऐसी चर्चाएं हैं कि फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी, पर अभी मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. 'पुष्पा 2' जब भी रिलीज होगी, फिल्म 'दंगल' और 'पठान' का रिकॉर्ड टूटने की संभावना बनी रहेगी.


















Blogger द्वारा संचालित.