Jee Karda Trailer: तमन्ना भाटिया की 'जी करदा' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, दोस्ती-प्यार और इमोशंस से भरपूर है ये सीरीज

 source - NEWS18 हिंदी, WRITTEN BY: kpvermas 1990 

  Jee Karda Trailer: तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज जी करदा का ट्रेलर जारी कर दिया है. ये सीरीज सात दोस्तों की कहानी है जो अपनी लाइफ को भरपूर एंजॉय करते हैं. सीरीज का ट्रेलर दिलचस्प है, जिसमें तमन्ना भाटिया ने एक बिंदास लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं.


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग वेब सीरीज जी करदा का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. दोस्ती पर बनी इस सीरीज में तमन्ना भाटिया के अलावा आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सयान बनर्जी और संवेदना सुवालका ने काम किया है. सीरीज जी करदा के ट्रेलर में मस्ती, ड्रामा और इमोशंस सबकुछ देखने को मिलता है.

कैसा है वेब सीरीज जी करदा का ट्रेलर?
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ये वेब सीरीज बचपन के 7 दोस्तों की कहानी है, जो एक-दूसरे से अलग होने के बावजूद गहराई से जुड़े हुए हैं. एक साथ जीवन का अनुभव करने से लेकर प्यार में पड़ने, गलतियां करने और यहां तक कि अपने दिल के टूटने तक से वे सीखते हैं. ऋषभ (सुहैल नय्यर) लावण्या (तमन्नाह भाटिया) को प्रपोज करता हैं. स्कूल के दोस्त कपल की शादी के जश्न में शामिल होते हैं, लेकिन रिश्तों में कुछ कठिनाइयां पैदा हो जाती हैं और फिर एक दिलचस्प मोड़ आता है



सीरीज को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही ये बात
तमन्ना भाटिया ने अपनी इस सीरीज को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि शो में मेरा किरदार था मेरे अपने व्यक्तित्व से मेल खाता है. एक सच्ची मुंबई की लड़की होने के नाते इस शहर में पली-बढ़ी हूं. स्कूल में मैंने जो दोस्ती बनाईं, वो भी कुछ ऐसी ही थी और मेरा मानना है कि इस तरह के रिश्ते अटूट होते है. यह शो सच में पुरानी यादों के सार को पकड़ता है और अनुभवों को बयां करता है, जिसे मैं अच्छी तरह समझती हूं.

इस दिन स्ट्रीम होगी तमन्ना की सीरीज जी करदा

तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज जी करदा 15 जून, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसका डायरेक्शन अरुणिमा शर्मा ने किया है और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं. हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने मिलकर इस सीरीज को लिखा है. सीरीज का ट्रेलर एक्साइटमेंट पैदा करता है. हालांकि, स्ट्रीम होने के बाद पता चलेगा कि ये लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है कि नहीं. 

Blogger द्वारा संचालित.