Stree 2 Update: नींद हराम करने के लिए तैयार हुईं Shraddha Kapoor, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
NEWS18 हिंदी, लेखक - राधा शर्मा
Shraddha Kapoor in Stree 2: श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है.अब वह अपनी आन वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करने वाली है. इसके अलावा श्रद्धा कपूर ‘नागिन’ प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं. अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर अपनी इन दोनों फिल्मों से फैंस का कितना इम्प्रेस कर पाती हैं.
नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. पिछले काफी समय से फैंस इसके सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू हो सकती है और इसकी डेट्स भी फाइनल हो चुकी है. पुरानी स्टारकास्ट के अलावा कुछ नए चेहरे भी फिल्म में देखने को मिल सकते हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी हैं.
आज से 5 साल पहले फिल्म स्त्री की स्टोरी और डायलॉग्स फैंस को काफी पसंद आए थे. एक डायलॉग था, ‘वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है.’ यह डायलॉग फिल्म की पहचान बन गया था. इस पर कई मीम्स भी देखने को मिले थे. अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बताया कि एक स्त्री क्या नहीं कर सकती. इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है.
स्त्री 2 को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस
स्त्री 2 की कमान भी अमर कौशिक को ही मिलने वाली है. हाल ही में उन्होंने श्रद्धा कपूर की दो फोटोज शेयर की थी. एक फोटो में एक्ट्रेस खुद को शीशे में देख रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह हंसती हुई देखी गई थीं. पिंक कलर के ट्रेडिशनल सूट में श्रद्धा बहुत प्यारी लगीं. श्रद्धा के पीछे दीवार पर लिखा है, “ओ स्त्री कल आना.” यह डायलॉग फिल्म ‘स्त्री’ का ही है. इस पोस्ट के बाद फैंस फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर एक्साइडेट हो गए.
श्रद्धा कपूर ने अमर कौशिक के पोस्ट को री-शेयर करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी लिखा, “वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है. बस हंसी नहीं रोक सकती.” इसके साथ में उन्होंने एक हंसने वाली इमोजी भी बनाई है. श्रद्धा कपूर की यह स्टोरी फैंस को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं.


Post a Comment