Naagin 7: प्रियंका चाहर नहीं बल्कि सलमान खान की एक्ट्रेस बनेंगी 'शिवनागिन', मेकर्स ने डेजी शाह को किया अप्रोच
स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखिका - प्रतिभा गौर
Daisy Shah Approached For Naagin 7: एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन 7' के लिए सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह को 'शिवनागिन' के रोल के लिए अप्रोच किया गया है।
बता दें कि डेजी शाह (Daisy Shah) हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनी थीं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो 'नागिन 7' में एक्ट्रेस डेजी शाह नजर आ सकती हैं। ई-टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 'नागिन 7' से जुड़े सूत्रों ने बताया, "हां फिलहाल शो को लेकर डेजी से बात चल रही है और उम्मीद है कि उनके साथ यह लीड जल्दी ही लॉक हो जाएगी। मेकर्स और एक्ट्रेस दोनों ही इस प्रोजेक्ट पर कोलेबोरेट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो के लिए बाकी कास्टिंग की तलाश अभी जारी है।" हालांकि इस खबर पर अभी तक डेजी शाह ने कोई रिएक्ट नहीं किया है।
बता दें कि एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत पहले गणेश आचार्य की असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। इसके बाद डेजी कई तमिल फिल्मों में नजर आईं। साल 2007 में डेजी शाह तमिल फिल्म 'पूरी' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'मलाई मलाई' और 'वंदे मातरम' जैसी साउथ की फिल्मों में नजर आईं। साल 2013 में डेजी ने फिल्म 'ब्लडी इश्क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि साल 2014 में आई फिल्म 'जय हो' से डेजी शाह को काफी पहचान मिली। इस फिल्म में डेजी के डांस और उनकी कॉमेडी की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद डेजी शाह 'हेट स्टोरी 3' फिल्म में भी नजर आई थीं।

Post a Comment