Ponniyin Selvan: नंदिनी के किरदार के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं, ये हसीना थी पहली पसंद !!
स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखिका - शिवानी बंसल
Ponniyin Selvan: तमिल फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन नंदिनी का किरदार निभा रही हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या नहीं बल्कि ये हसीना थी मेकर्स की पहली पसंद। जानें नाम।
Ponniyin Selvan 2: तमिल फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेल्वन इन दिनों सुर्खियों में हैं। तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयराम रवि स्टारर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म को लेकर खासा बज है। फिल्म 28 अप्रैल के दिन सिनेमाघर पहुंच रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट खासा हिट रहा था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। इसके बाद से ही फिल्म के दूसरे पार्ट पर हर किसी की नजर है। इधर, अब इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन लीड एक्ट्रेस नंदिनी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी नंदिनी के छल की ओर ही ईर्दगिर्द घूमती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन पहली पसंद नहीं थीं।
नंदिनी के किरदार में अनुष्का शेट्टी को कास्ट करना चाहते थे मेकर्स
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले निर्माताओं ने नंदिनी के किरदार के लिए टॉलीवुड स्टार अनुष्का शेट्टी को अप्रोच किया था। बाहुबली में देवसेना के किरदार से लोगों के दिलों पर राज कर चुकीं अदाकारा अनुष्का शेट्टी के मेकर्स भी काफी इंप्रेस थे। इसलिए नंदिनी के किरदार में सबसे पहले उन्हें ही अप्रोच किया गया था। हालांकि एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने ये ऑफर ठुकरा दिया था।
'मीटू' आरोपी के संग काम नहीं करना चाहती थीं अनुष्का शेट्टी
रिपोर्ट्स की मानें तो जिस वक्त अदाकारा अनुष्का शेट्टी को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। उस वक्त, अदाकारा ने इस फिल्म का ऑफर सिर्फ इस वजह से ठुकरा दिया था कि इस फिल्म के एक मेन क्रू मेंबर पर मीटू के आरोप लगे थे। फिल्म के गानों के लेखक वैरामुथू पर साउथ इंडस्ट्री में कई फीमेल आर्टिस्ट्स ने मीटू के आरोप लगाए थे। इस वजह से अदाकारा मीटू आरोपी संग काम करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं। इसलिए अदाकारा ने ये ऑफर ठुकरा दिया। कुछ रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि इस फिल्म के लिए अदाकारा ने मोटी रकम मांगी थी। जिसकी वजह से मेकर्स उन्हें इस फिल्म का हिस्सा नहीं बना सके।

Post a Comment