Hema Malini Rejected Satyam Shivam Sundaram हेमा को ऑफर हुई थी 'सत्यम शिवम सुंदरम', मां की वजह से करना पड़ा रिजेक्ट, फिर जीनत को ऐसे मिला 'रूपा' का रोल

 NEWS18 हिंदी, लेखक - रमेश कुमार 

Hema Malini Rejected Satyam Shivam Sundaram : हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि राज कपूर ने सबसे पहले उन्हें सत्यम शिवम सुंदरम के लिए ऑफर दिया था. लेकिन उनकी मां की वजह से उन्होंने उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया.


मुंबई - हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं. उन्होंने ‘सीता-गीता’ और ‘शोले’ समेत कई फिल्मों में दमदार और यादगार किरदार निभाएं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के लिए वह पहली पसंद थीं? जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला दावा किया है. उन्होंने खुलासा किया गया है कि यह सुपरहिट फिल्म सबसे पहले उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन आखिर में जीनत अमान को फिल्म के लिए कास्ट किया गया.

हेमा मालिनी ने कहा कि राज कपूर (Raj Kapoor) उनके पास आए और फिल्म के बारे में बताया. हेमा ने कहा, “राज कपूर ने कहा कि यह ऐसी फिल्म है, तुम इसे नहीं करोगी, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम इसे करो.” हेमा ने यह भी कहा कि उनकी मां बगल में बैठी थीं और राज कपूर की बात से नाराज हो गईं और उन्होंने इशारों-इशारों में फिल्म करने से मना कर दिया.

जीनत अमान को मिली ‘सत्यम शिवम सुंदरम’
बाद में जीनत अमान ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में लीड रोल निभाया. मेल लीड के तौर पर शशि कपूर थे. जीनत अमान (Zeenat Aman) ने फिल्म में रूपा का किरदार निभाया था, जिसके आधे चेहरे पर जख्म पर निशान थे. जीनत को इस किरदार के क्रिटिकली सराहा गया था. यह उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है. इसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

फिल्ममेकर ने हेमा मालिनी से करवाया ऐसा सीन शूट
हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में एक फिल्म निर्माता के साथ बिताए कठिन समय को याद किया. उन्होंने बताया कि एक फिल्ममेकर उनकी साड़ी गिरने वाले सीन को शूट करना चाहते थे, लेकिन वह इसमें कंफर्टेबल नहीं थीं. हेमा ने कहा, “वह किसी तरह का सीन शूट करना चाहते थे. मैं हमेशा अपनी साड़ी पर पिन लगाती हूं. मैंने कहा, ‘साड़ी नीचे गिर जाएगी’. उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं.”

शादीशुदा धर्मेंद्र से हेमा मालिनी ने की थी शादी
हेमा मालिनी हमेशा चर्चा में रहती हैं. उन्हें ड्रीम गर्ल का टैग सालों पहले ही मिल गया था. उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की. धर्मेंद्र (Dharmendra) पहले से ही शादीशुदा थे. दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने एक बार हेमा मालिनी से शादी करने पर उनका बचाव किया था. धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से शादी की थी.



Blogger द्वारा संचालित.