Animal Song: हवा में दिखा प्यार, रश्मिका मंदाना के फैंस हुए नाराज, कुछ को याद आ गए विजय देवरकोंडा-आलिया भट्ट
स्त्रोत - न्यूज़18 हिन्दी, लेखिका - नेहा चौहान
Animal 1st Song: संदीप रेडी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का पहला गाना 11 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. इससे पहले फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं.
मुंबई - रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल’ में साथ नजर आएंगे. इस फ्रेश कपल को देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं. मेकर्स ने अब फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें यह जोड़ी रोमांटिक मूड में नजर आ रही है. यह पोस्टर फिल्म के पहले गाने ‘हुआ मैं’ को लेकर जारी किया गया है, जो 11 अक्टूबर को रिलीज होगा. पोस्टर को देखकर कुछ फैंस फनी कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं, रश्मिका के कुछ फैंस पोस्टर को लेकर नाराज भी नजर आ रहे हैं. संदीप रेडी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसम्बर को रिलीज होगी.
संदीप रेडी डार्क और डिफरेंट ड्रामा के लिए पहचाने जाते हैं. ‘अर्जुन रेडी’ और ‘कबीर सिंह’ के बाद वे अब ‘एनिमल’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर उनके साथ काम कर रहे हैं. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे फैंस ने पसंद किया था. अब फिल्म का पहला गाना 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है.
रश्मिका मंदाना के फैंस हुए नाराज
फिल्म के गाने ‘हुआ मैं’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स की ओर से एक नया पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना प्लेन में बैठे हुए हैं और किस कर रहे हैं. रश्मिका ने भी अपने सोशल अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया है. पोस्टर को देखकर रश्मिका के फैंस कुछ नाराज नजर आ रहे हैं. दरअसल, पोस्टर पर सिर्फ रणबीर का नाम लिखा नजर आ रहा है. ऐसे में रश्मिका के फैंस इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि एक्ट्रेस का नाम पोस्टर पर क्यों नहीं दिया.
.jpg)

Post a Comment