Tujhe Na Dekhu Toh Chain Song: आकांक्षा पुरी पर आया पवन सिंह का दिल, गाने ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा
स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - कुमार सरश
Pawan Singh song Tujhe Na Dekhu Toh Chain Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और आकांक्षा (Akanksha Puri) का गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन’ (Tujhe Na Dekhu Toh Chain) इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
Tujhe Na Dekhu Toh Chain Song:
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी सिगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह के गानों को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहता है। पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की एक्ट्रेसेस के साथ ऑन स्क्रीम रोमांस किया हैं। इस लिस्ट में अब टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) का नाम जुड़ गया है।
पवन सिंह ने आकांक्षा पुरी संग किया रोमांसहाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh New Song) का गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन’ (Tujhe Na Dekhu Toh Chain) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह के साथ टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह ने आकांक्षा के साथ जमकर रोमांस किया है। इस सॉन्ग में पवन सिंह और आकांक्षा की केमिस्ट्री देखने लायक है। सॉन्ग में आकांक्षा पुरी बेहद हसीन लग रही हैं। वहीं पवन सिंह का भी अंदाज देखने लायक है। पवन सिंह के इस नए गाने पर लोग प्यार लुटा रहे हैं। यही वजह है कि 'तुझे ना देखूं तो चैन’ को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यहां देखें पवन सिंह के नए गाने का वीडियो:

Post a Comment