मधुबाला को देख एक्टिंग भूल गया था ये सुपरस्टार, सेट पर हुआ प्यार तो मां बनी विलेन, बीच आ गई मजहब की दीवार

 स्त्रोत - न्यूज़18 हिन्दी, लेखक - मनीष कुमार 





फिल्मी दुनिया की वो एक्ट्रेस जिसकी एक मुस्कान पर लोग दिल हार बैठते थे. चांद से मुखड़ा देख लोगों का दिन बन जाता था. पर्दे पर आती तो करोड़ों लोगों की धड़कने तेज हो जाती थीं. हम बात कर रहे 60-70 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला की. उस दौर का एक सुपरस्टार तो इन्हें पहली बार देखते ही अपने डायलॉग भूल गया था. 

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला जिनकी खूबसूरती को देख लोग दंग रह जाते थे. उनकी गजरे सी खिली मुस्कान को देखकर फैंस उनके मुरीद हो जाया करते थे. एक बार तो सिनेमा जगत के पॉपुलर स्टार उन्हें देखकर अपने डायलॉग ही भूल गए थे. एक महीने शूटिंग के बाद ही उन्होंने शादी का भी मन बना लिया था.




फिल्मी जगत की जानी मानी टैलेंटेड एक्ट्रेस मधुाबाला की खूबसूरती पर न जाने कितने लोग फिदा हुए और कितनों को उनसे प्यार हुआ. बावजूद इसके वह ताउम्र प्यार को तरसती रही. आज भी शायद ही कोई ऐसा हो जो उनकी खूबसूरती की चर्चा न करता हो. उन्हें ‘वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’ के रूप में भी याद किया जाता है. एक्ट्रेस ने 1942 में महज 9 साल की उम्र में फिल्म ‘वसंत’ से अभिनय सफर की शुरुआत की थी. इस फिल्मके लिए उन्हें महज 150 रुपये फीस दी गई थी.


पहली मुलाकात में उड़ गए थे होश

यूं तो मधुबाला की खूबसूरती पर हर कोई फिदा था. लेकिन शम्मी कपूर ने उनसे पहली मुलाकात का जिक्र अपनी बायोग्राफी में किया है. उन्होंने बताया है कि पहली बार जब वह उनसे मिले तो उनके होश उड़ गए थे. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘रेल का डिब्बा’ के सेट पर हुई थी. उन्हें पहली बार देखते ही शम्मी कपूर की नजरें ठहर गई थीं. वह इतने नर्वस हो गए थे कि एक्टिंग करना ही भूल गए. इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें उनके डायलॉग के बारे में बताया था. पहली बार देखने के बाद वह एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे.



मधुबाला के कहने पर पीने लगे बीयर

बीबीसी को दिए अपने एक इंटरव्यू में खुद शम्मी ने ये बताया था कि उन्होंने मधुबाला के कहने पर बियर पीना शुरू किया था. जब वह फिल्म ‘रेल का डिब्बा’ में काम कर रहे थे तो वह उस वक्त काफी पतले-दुबले थे. तो एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि तुम इतने ज्यादा पतले हो कि मैं तुम्हारी हीरोइन ही नहीं लगती हूं, तुम्हें अपना वजन बढ़ाना चाहिए.’ ये सुनने के बाद ही शम्मी ने बियर पीना शुरू कर दिया था ताकि उनका वजन बढ़ सके.

बता दें कि फिल्म ‘रेल का डिब्बा’ के सेट पर एक महीना शूटिंग करते हुए शम्मी कपूर मधुबाला को पसंद करने लगे थे. वह तो उनसे शादी भी करने वाले थे. उन्होंने मन भी बना लिया था. लेकिन उस वक्त उनकी मां ने कहा था कि दोनों के मजहब अलग है, ये शादी कभी नहीं हो सकती. उस दौर में यूं अलग धर्म में शादी करना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी.

Blogger द्वारा संचालित.