Tejas Anthem Song: रिलीज हुआ कंगना रनौत की 'तेजस' का एंथम सॉन्ग, दिल को टच कर जाएगा 'दिल है रांझणा'
स्त्रोत - न्यूज़18 हिन्दी, लेखका - प्रिया शुक्ला
मुंबईः बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ के लिए दर्शकों के बीच खूब छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने 8 अक्टूबर यानी एयरफोर्स डे के खास मौके पर फिल्म के रोमांचक ट्रेलर से पर्दा उठाया था और फिर पहले गाने ‘जान दा’ की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया. जिसके बाद लगता है कि कंगना इस उत्साह को जरा भी कम नहीं होने देना चाहती, इसलिए अब उन्होंने तेजस एंथम सॉन्ग जारी किया है, जो फिल्म में एयर फोर्स पायलट के रूप में तेजस गिल बनीं कंगना की यात्रा की खूबसूरत झलकियां समेटे हुए है.
इस गाने को रशमीत कौर और शाश्वत सचदेव ने गाया है और म्यूजिक शाश्वत सचदेव का हैं, जबकि कुमार के बोल के साथ यह हर तरफ छा गया है. ये गाना तेजस गिल के सार और फिल्म में उनकी असाधारण यात्रा को खूबसूरती से दर्शाता है. गाना उनके लक्ष्यों, दृढ़ संकल्प और अपने सपनों को पूरा करने के लिए जिन रुकावटों का सामना करना पड़ा है, उसकी झलक देता है.


Post a Comment