Monalisa New Dance Video | Monalisa ने छोटी सी फ्रॉक पहन किया गजब का डांस, हिलाई ऐसी कमर अटक गई ट्रोल्स की भी नजर

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - कुमार सरश 

Monalisa New Dance Video:भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गजब का डांस करती नजर आ रही हैं।




Monalisa Latest Video: भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में गर्दा उड़ा चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कड़ी और लगन से फैंस के दिलों के खास जगह बना ली है। मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच मोनालिसा का एक रील वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस का बज हाई हो गया है।

मोनालिसा ने शेयर किया डांस वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa Latest Dance Video) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किलर अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस क्लिप में छोटी सी ड्रेस पहनकर फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा ने ऐसा डांस किया है कि पूरा यूपी-बिहार झूम उठा है। मोनालिसा ने अपने डांस मूव्स से फैंस के दिलों पर छुरियां चला दी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस का ये क्लिप इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में इस क्लिप को 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस भी मोनालिसा पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

यहां देखें मोनालिसा का किलर डांस वीडियो:



बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं मोनालिसा

बताते चलें कि मोनालिसा (Monalisa) ने पहले तो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाईं। इसके बाद वो सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 10 में नजर आईं। फिलहाल एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। मालूम हो कि एक्ट्रेस मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में वो टीवी और बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मोनालिसा की कोई भी तस्वीर इंटरनेट जगत में आते ही वायरल हो जाती है।  

Blogger द्वारा संचालित.