राम भरोसे है Shraddha Kapoor समेत इन 7 हसीनाओं की प्रेम की नैया, आज तक नहीं मिल पाया सच्चा हमसफर

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखिका - शिवानी बंसल 


Bollywood Actresses who fell in love many times: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर से लेकर बिपाशा बसु तक, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ। हालांकि आज तक ये हसीनाएं शादी के बंधन में नहीं बंध पाईं। यहां देखें फोटोज।


बार-बार इश्क में गिरफ्तार हुईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस
Bollywood Actresses who fell in love many times: मायानगरी में प्यार होना और फिर उसका शादी तक पहुंचना इतना आसान नहीं हैं। पल-पल बदलती फिल्मी दुनिया में कई सितारे ऐसे रहे जिन्हें एक बार नहीं कई बार प्यार हुआ। हालांकि इनमें से कुछ लोगों को जिंदगी भर हमसफर नहीं मिला। इस लिस्ट में हम उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं। जिन्हें एक बार नहीं कई बार प्यार हुआ। लेकिन अभी तक इन अदाकाराओं को जिंदगी में सच्चा प्यार नहीं मिला। जिसकी वजह से अभी तक ये हसीनाएं कुंवारी हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से लेकर सुष्मिता सेन तक का नाम है। यहां देखें फोटोज।




श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
हाल ही में खबर सामने आई है कि अदाकारा श्रद्धा कपूर अपनी हालिया सुपरहिट मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले अदाकारा का नाम सेलिब्रेटी फोटोग्राफर राहुल श्रेष्ठा से जुड़ा था। सालों अफेयर के बाद इनका ब्रेकअप हुआ। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम फरहान अख्तर, आदित्य रॉय कपूर से लेकर अपने चाइल्डहुड फ्रेंड वनराज झावेरी तक के साथ जुड़ चुका है।



जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
जैकलीन फर्नांडिस का नाम बीते दिनों महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहा। मगर इससे पहले एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे सलमान खान, साजिद खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और माइकल मोरेन के साथ भी रहे।



कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम भी इंडस्ट्री में कई सितारों के साथ जुड़ा। ऋतिक रोशन के साथ बुरे ब्रेकअप के अलावा एक्ट्रेस का नाम अध्यन सुमन, आदित्य पंचोली, अजय देवगन, आमिर खान और मनीष मल्होत्रा के साथ भी जुड़ा था।



सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई बार प्यार ने दस्तक दी। एक्ट्रेस का नाम ललित मोदी से लेकर विक्रम भट्ट, रोहमन शॉल, रणदीप हुड्डा समेत कई सितारों के साथ जुड़ा था। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में अकेली हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की।



सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों एक्टर जहीर इकबाल को कथित तौर पर डेट कर रही हैं। लेकिन ये उनका पहला प्यार नहीं है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, आदित्य श्रॉफ और बंटी सजदेह तक के साथ जुड़ा था।





अमीषा पटेल (Ameesha Patel)
गदर 2 स्टार अमीषा पटेल का नाम भी कई सितारों के साथ जुड़ा था। अदाकारा ने कथित तौर पर निर्देशक विक्रम भट्ट को डेट किया था। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम लंदन बेस्ड बिजनेसमैन कनव पुरी के साथ जुड़ा। इसके अलावा रणबीर कपूर और नेस वाडिया तक के साथ एक्ट्रेस के इश्क के चर्चे रहे थे।



रेखा (Rekha)
सदाबहार अभिनेत्री रेखा की जिंदगी में भी प्यार ने कई बार दस्तक दी। अदाकारा का नाम हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया। हालांकि बिग बी के अलावा रेखा का दिल जितेंद्र, विनोद मेहरा और किरण कुमार के लिए भी धड़का था। बाद में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी रचा ली थी। ये शादी साल भर भी नहीं चली कि उनके पति का देहांत हो गया।



Blogger द्वारा संचालित.