Urfi Javed ने इसलिए बनाया था फेक अरेस्ट वीडियो, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - शशिकांत मिश्रा 

Urfi Javed Fake Viral Video:

उर्फी जावेद (Urfi Javed) की गिरफ्तार का वायरल वीडियो फेक निकला है। उर्फी जावेद की इस हरकत के लिए मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।



Urfi Javed Fake Arrested Video : एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुो रहा था। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि छोटे कपड़े पहनने के कारण उर्फी जावेद को पुलिस हिरासत में ले लिया जाता है। उर्फी जावेद के इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। अब उर्फी जावेद के इस वीडियो की सच्चाई सामने आई है। दरअसल, उर्फी जावेद के ये वीडियो फेक था और इस पर मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

मुंबई पुलिस ने शेयर किया पोस्ट

उर्फी जावेद ने अपने फैशन ब्रांड को प्रमोट करने के लिए फेक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में जो पुलिस ऑफिसर नजर आ रहे थे वो भी नकली थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उर्फी जावेद की फर्जी गिरफ्तारी के वीडियो का एक ब्लर स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ मुंबई पुलिस ने लिखा है, 'सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून को तोड़ नहीं सकता। अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस के कथित तौर पर महिला को अरेस्ट किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है। सिंबल और वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है और भ्रामक वीडियो में लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी में मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में फर्जी पुलिस ऑफिसर गिरफ्तार किया गया है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।'




उर्फी जावेद ने बोली- फैशन पुलिस ने किया अरेस्ट

उर्फी जावेद के गिरफ्तारी के वीडियो आने के बाद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अलग-अलग तरह की ड्रेस में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इश वीडियो के साथ उर्फी जावेद ने लिखा है, 'मैं फैशन पुलिस द्वारा अरेस्ट हुई थी, वो भी अपने फैशन गेम के लिए। कुछ भी मुझे रोक नहीं सकता है। मैं अपना कलेक्शन लॉन्च करने वाली हूं।'  




 

Blogger द्वारा संचालित.