Dunki Teaser Out: 'डंकी' के टीजर में दिखी 5 दोस्तों की कहानी, Shah Rukh Khan ने 'हार्डी' बन जीता दिल

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - अभय 



Shah Rukh Khan Dunki Teaser Out:
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी (Dunki)' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में किंग खान नए अवतार में देखने को मिले।

Dunki Teaser OUT: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी (Dunki)' को लेकर कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इसी बीच शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। किंग खान के बर्थडे पर फिल्म डंकी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की लीड रोल वाली फिल्म 'डंकी' के टीजर का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था, अब वो खत्म हो गया है। तो चलिए जानते है फिल्म डंकी का टीजर कैसा है।


कैसा है फिल्म 'डंकीं' का टीजर
शाहरुख खान, विक्की कौशल और तापसी पन्नू की फिल्म 'डंकी' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म इस टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म का टीजर कैसा है। फिल्म के टीजर की शुरूआत में शाहरुख खान कुछ लोगों के साथ सफर में दिखाई देते है। इसके बाद एक आदमी लोगों पर गोली चला देता है। लेकिन टीजर में इसके बाद सब बदल जाता है। कहानी में कॉमेडी शुरू हो जाती है। फिल्म के किरदार लंदन जाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। टीजर में काफी मेजदार डायलॉग्स देखने को मिले है। फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद शाहरुख खान के साथ-साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस टीजर के अंत में बताया है कि इसका दूसरा पार्ट आना अभी बाकी है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं शाहरुख खान, विक्की कौशल और तापसी पन्नू की फिल्म 'डंकी' का टीजर। 

यहां देखें फिल्म डंकी का टीजर



क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का टीजर रिलीज होने के बाद अब फैंस को फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है। फिल्म के टीजर के साथ अब ये साफ हो गया है कि फिल्म 'डंकी ' क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' के टीजर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं। 

Blogger द्वारा संचालित.