'नो डाउट...Virat Kohli', रणबीर की एक्ट्रेस ने तपाक से लिया अनुष्का के पति का नाम, क्यों हुआ क्रिकेटर का जिक्र!

 स्त्रोत - न्यूज़18 हिन्दी, लेखिका - नेहा चौहान 


Tripti Dimri speaks about Virat Kohli: फिल्म 'एनिमल' के जरिए रणबीर कपूर धमाल मचा रहे हैं. उनकी फिूल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म में उनके अलावा तृप्ति डिमरी भी काफी फेमस हो रही हैं. हाल ही तृति ने क्रिकेटर विराट कोहली का नाम लिया. जानिए, क्यों?




मुंबई- रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की छप्परफाड़ कमाई जा रही है. संदीप रेडी वांगा की इस फिल्म के जरिए रणबीर की चांद हो गई है. उनके इंटेंस लुक को दर्शक पसंद कर रहे हैं और सप्ताह भर में ही फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड बना लिए हैं. फिल्म में रणबीर के बाद अगर किसी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है तो वह है ​तृप्ति डिमरी. भले ही फिल्म में उन्हें बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला लेकिन रणबीर संग उनके सीन वायरल हैं. रणबीर को बेहतर को-एक्टर मानने वाली ​तृप्ति को क्रिकेट की दुनिया से भी लगाव है और उन्होंने हाल ही एक बातचीत में विराट कोहली का नाम लिया.

फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसम्बर को रिलीज हुई थी. ​​इस गैंगस्टर ड्रामा में रणबीर कपूर का अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है. कुछ लोग जहां फिल्म ​में दिखाई गई हिंसा और कंटेंट को पसंद नहीं कर रहे. वहीं, फिल्म का लगातार बढ़ता बिजनेस इसके कमर्शियली हिट होने पर ठप्पा लगा रहा है. दूसरी तरफ फिल्म में बोल्ड सीन को लेकर एक्ट्रेस ​तृप्ति डिमरी भी काफी हिट हो गई हैं.






नाम लेते ही शरमा गईं ​तृप्ति
फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का सीधे तौर पर तृप्ति डिमरी को भी काफी फायदा हुआ है. लीड ए​क्ट्रेस रश्मिका मंदाना से ज्यादा इन दिनों ​तृप्ति की चर्चा हो रही है. फिल्म के बाद से लगातार तृप्ति इंटरव्यूज दे रही हैं और अपनी जिंदगी और फिल्म से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. इस कड़ी में हाल ही तृप्ति ने ई टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान जब उनसे पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तपाक से विराट कोहली का नाम लिया. उन्होंने कहा, ‘​फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली, नो डाउट.’ यह कहकर वे शरमाकर हंसने लगीं.


Blogger द्वारा संचालित.