तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या राय, वीडियो देख बना ट्रोल्स का मुंह

 स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखक - अभय 

Aishwarya Rai Bachchan-Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का अभी हाल ही में एक इवेंट से वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।



Aishwarya Rai Bachchan-Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में दोनों फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर साथ पहुंचे थे। इसके बाद एक्ट्रेस अपने ससुर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखाई दीं। लेकिन इसके बाद भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबरें वायरल हो रही है। लेकिन इन सब के बीच एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साथ में दिखाई दिए। जिसे देखने के बाद ट्रोल्स का मुंह बन सकता है।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन दिखे साथ

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होन की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का नया वीडियो सामने आया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के इस वीडियो में कार से उतरते हुए दिखाई दिए। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को इस दौरान रोमाटिंक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के देखने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की ये वायरल वीडियो।

यहां देखें ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन का वीडियो




ऐश्वर्या राय और अभिषेक की वीडियो पर फैंस ने किए ये कमेंट्स
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन से उनके रिश्ते को लेकर सवाल करते हुए नजर आए। तो कई ने चल रही अफवाहों पर कमेंट किया। लेकिन ज्यादातर लोग इन ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए दिखाई दिए।


 

Blogger द्वारा संचालित.