Fighter Song Ishq Jaisa Kuch: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का नया गाना 'इश्क जैसा कुछ' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने सिजलिंग अदाएं दिखाई है।
बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच-अवेटेड फिल्म 'फाइटर' का लोगों का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर और पहला गाना 'शेर खुल गए' देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज कर दिया है। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस उतावले हो गए हैं। दोनों स्टार्स एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म 'फाइटर' का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' आते ही लोगों के बीच छा गया है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज
मेकर्स ने फिल्म 'फाइटर' का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक बार फिर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा है। गाने में दोनों स्टार्स काफी ज्यादा बोल्ड सीन हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने गाने में पानी के अंदर काफी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई है। फिल्म 'फाइटर' का नया गाना 'इश्क जैसा कुछ' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बताते चलें कि इस फिल्म के पहले गाने 'शेर खुल गए' को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के गाने 'इश्क जैसा कुछ' को विशाल-शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स को कुमार ने लिखा है।
फिल्म 'फाइटर' जनवरी में होगी रिलीज
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी नजर आएंगे। 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाता रहा है। इस लिए फैंस ज्यादा ही उत्साहित हैं। फिल्म 'फाइटर' में ये सीन रियल होंगे। फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Post a Comment