Disha Patani ने बेड पर लेट दिखाईं कातिलाना अदाएं, लोगों को याद आई सामान बांधने वाली रस्सी

स्त्रोत - बॉलीवुड लाइफ, लेखिका - शिवानी बंसल  

Disha Patani gets brutally trolled: बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी ने हाल ही में बेहद बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा नाइटी पहनकर बेड पर लेटी दिखीं। जिसके बाद लोगों को अदाकारा को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।


Disha Patani gets brutally trolled: बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। अदाकारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस नाइटी पहनकर पलंग पर लेटी दिखीं। इन तस्वीरों में अदाकारा सेंसुएस अवतार लोगों को दिखा रही थीं। हालांकि लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के पैर पर चला गया। जिसमें उन्होंने अपने प्रमोशनल ब्रैंड की रस्सी से पैर बांधा हुआ था। अब इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आया दिशा पाटनी का ये अवतार कई मीम्स की बाढ़ भी ले आया। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को सामान बांधने वाली रस्सी की याद आ गई। जिसकी तस्वीरें लोगों ने ट्विटर पर शेयर करनी शुरू कर दी।

यही नहीं, अदाकारा की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर यहां तक पूछ लिया कि ये ड्रेस क्या संडे मार्केट से खरीदी है। जबकि, कई लोग एक्ट्रेस को इन बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस दिशा पटानी सामने आए इस फोटोशूट में अपने कैल्विन ब्रांड को प्रमोट कर रही थीं। उनकी ये तस्वीरें ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आते ही छा गईं। यहां देखें तस्वीरें।

बोल्ड तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो गईं दिशा पटानी



 





इन फिल्मों में बिजी हैं दिशा पाटनी
अदाकारा दिशा पाटनी इन दिनों साउथ फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। वो जल्दी ही तमिल सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग मूवी कंगुवा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर काफी पहले से बज बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि फिल्म के निर्देशक शिवा हैं। जो इससे पहले वीरम, विवेगम और विश्वासम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों को दे चुके हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा में भी नजर आएंगी। दिशा पाटनी की इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर पहले से ही खासा क्रेज देखा जा रहा है। तो क्या आप अदाकारा की इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।




Blogger द्वारा संचालित.